Search
Close this search box.

Chalti Bus में 9.50 किलो चांदी के पायल चोरी, हड़कंप मचा

Bus Theft

Share this post

बाराबंकी : Chalti Bus में 9.50 किलो चांदी के पायल चोरी, हड़कंप मचा . हाईवे पर दौड़ रही एक निजी बस में चंद मिनटों के भीतर हुई सुनियोजित चोरी ने सराफा कारोबारियों और यात्रियों को चौंका दिया।

आगरा के व्यापारी कृष्ण कुमार खंडेलवाल के अनुसार उनकी फर्म के कर्मचारी राहुल सिंह और मयंक खंडेलवाल 26 जुलाई को आगरा से गोरखपुर जा रहे थे।

उनके पास सात डिब्बों में रखे करीब 9.50 किलो चांदी के पायल एक बैग में सुरक्षित थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग 5:40 बजे रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल के पास बस रुकी। इसी दौरान कार से पहुंचे चार युवक बस में सवार हुए।

आरोप है कि दो लोगों ने बातचीत में बस कर्मचारियों का ध्यान भटकाया, जबकि अन्य दो आरोपियों ने सीट के नीचे रखे बैग से चांदी के पायल वाले चार डिब्बे निकाल लिए और कुछ ही मिनटों में बस से उतर गए। घटना का पता गोरखपुर पहुंचने पर चला, जब बैग की जांच में चार डिब्बे गायब मिले।

 Bus Theft

बस के सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि एक आरोपी ने प्रवेश द्वार पर लगे कैमरे के लेंस पर क्रीम लगा दी थी। हालांकि, अंदर लगे दूसरे कैमरे में चारों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं।

व्यापारी ने करीब छह लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।