Search
Close this search box.

Euler Motors ने लखीमपुर में आधुनिक ईवी शोरूम शुरू किया

Euler Motors

Share this post

लखीमपुर : Euler Motors ने लखीमपुर में आधुनिक ईवी शोरूम शुरू किया . इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता ऑयलर मोटर्स ने उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए लखीमपुर में नई इंटीग्रेटेड सेल्स एवं सर्विस फैसिलिटी का शुभारंभ किया है।

महाराज नगर स्थित श्री श्याम टावर्स में शुरू हुआ यह नया शोरूम प्रदेश में कंपनी की 20वीं डीलरशिप है। इस विस्तार के जरिए कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

नए शोरूम में ग्राहकों के लिए कार्गो और पैसेंजर दोनों श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध रहेंगे। इनमें हाईलोड ईवी, स्टॉर्म ईवी और हाल ही में पेश किया गया टर्बो ईवी 1000 प्रमुख आकर्षण हैं।

कंपनी के अनुसार टर्बो ईवी 1000 एक टन क्षमता वाला किफायती इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन है, जबकि स्टॉर्म ईवी उन्नत सुरक्षा तकनीक से लैस चार-पहिया मॉडल है,

जिसे शहरी और इंटरसिटी माल परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यात्री परिवहन के लिए नियो हाईरेंज और नियो हाईसिटी इलेक्ट्रिक ऑटो भी शोरूम में प्रदर्शित किए जाएंगे।

Euler Motors

इन मॉडलों का उद्देश्य ऑटो चालकों की परिचालन लागत कम करना और उनकी आय बढ़ाने में मदद करना है। डीलरशिप में आधुनिक सर्विस सेंटर, प्रशिक्षित तकनीशियन, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, टेस्ट ड्राइव, फाइनेंस और लीज़ जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

कंपनी का मानना है कि यह नई सुविधा क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर बिक्री पश्चात सेवा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को अपनाने की रफ्तार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]