Search
Close this search box.

Indira Gandhi प्रतिष्ठान में सिल्क एक्सपो आकर्षण का बना केंद्र

National Silk Expo

Share this post

लखनऊ : गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीवर्स एंड हस्तकला डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल सिल्क एक्सपो का भव्य शुभारंभ हुआ।

रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस एक्सपो में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सिल्क साड़ियों, सूट, हैंडलूम उत्पादों और एथनिक कलेक्शन की जमकर खरीदारी की।

1 से 6 अगस्त तक चलने वाले इस छह दिवसीय एक्सपो में देशभर के 150 से अधिक बुनकर और हस्तशिल्प कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में बनारसी सिल्क, कांजीवरम, भागलपुरी सिल्क, पैठणी, महेश्वरी, चंदेरी, तसर, मूंगा, क्रेप, जॉर्जेट और उपाड़ा जैसी प्रसिद्ध सिल्क साड़ियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।

National Silk Expo

इसके अलावा सूट, ड्रेस मटेरियल, फैशन ज्वेलरी, हैंडलूम उत्पाद, बैग एवं अन्य एथनिक एक्सेसरीज़ भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष डिजाइनों का कलेक्शन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।

कई स्टॉलों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। वीवर्स एंड हस्तकला डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव जयस कुमार गुप्ता ने कहा कि नेशनल सिल्क एक्सपो का उद्देश्य देश के बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जोड़ना तथा भारतीय हस्तकरघा और पारंपरिक बुनाई को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को देशभर के श्रेष्ठ सिल्क और हैंडलूम उत्पाद उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहे हैं।

National Silk Expo

उन्होंने लखनऊवासियों से परिवार सहित प्रदर्शनी में आने, भारतीय बुनकरों के उत्पाद खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत बनाने की अपील की।

नेशनल सिल्क एक्सपो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है और खरीदारी के लिए सभी प्रमुख डिजिटल भुगतान सुविधाएं उपलब्ध हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]