बैकुंठपुर कानपुर : Maharana Pratap Ayurvedic Medical College एवं हॉस्पिटल, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर के सौजन्य से श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर खेरेस्वर महादेव मार्ग पर कांवड़िया भक्तों एवं ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम द्वारा भक्तों का बीपी, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया गया।

गर्मी और यात्रा के कारण होने वाली थकान, डिहाइड्रेशन व सामान्य रोगों के लिए औषधियाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रो. डॉ. आलोक कुमार मिश्रा एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने कहा कि “सेवा ही धर्म है।
श्रावण मास में शिव भक्तों की सेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है। आयुर्वेद के माध्यम से हम जन-जन तक स्वास्थ्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिविर को *डॉ. पी के. तिवारी, डॉ एम मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में कांवड़िया भक्तों और स्थानीय ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त फैकल्टी, इंटर्न एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



