लखनऊ : Bandhan Mutual Fund ने आज बंधन कॉन्ट्रा फंड के लॉन्च की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो कॉन्ट्रेरियन (Contrarian) निवेश रणनीति पर आधारित है।
इस फंड का उद्देश्य उन मजबूत कंपनियों की पहचान करना है, जो सेक्टर से जुड़ी चिंताओं, चक्रीय चुनौतियों, व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकॉनॉमिक) अनिश्चितताओं या मौजूदा बाजार धारणा के कारण अस्थायी रूप से निवेशकों की नजरों से दूर हैं,
लेकिन समय के साथ उनकी कारोबारी स्थिति और बाजार की धारणा में सुधार होने पर उनके मूल्यांकन (री-रेटिंग) की संभावना हो सकती है। इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) सोमवार, 10 अगस्त से खुलेगा और 24 अगस्त तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा।
निवेशक बंधन कॉन्ट्रा फंड में निवेश अधिकृत म्यूचुअल फंड वितरकों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तथा सीधे बंधन म्यूचुअल फंड की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
फंड के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विशाल कपूर ने कहा, “बंधन कॉन्ट्रा फंड ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब विभिन्न सेक्टरों के वैल्यूएशन में Enough अंतर देखने को मिल रहा है,
जिससे चुनिंदा Contrarian निवेश के लिए आकर्षक अवसर बन रहे हैं। कई सेक्टर और Companies मजबूत कारोबारी मॉडल, बेहतर आय (अर्निंग्स) की संभावनाओं और सुदृढ़ बैलेंस शीट के बावजूद अभी भी अपनी दीर्घकालिक क्षमता से कम मूल्यांकन पर कारोबार कर रही हैं।

इस तरह का सेक्टोरल अंतर उन निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है, जो बाजार की मौजूदा सोच से आगे बढ़कर निवेश करना चाहते हैं।
बंधन कॉन्ट्रा फंड एक अनुशासित कॉन्ट्रेरियन निवेश ढांचे के साथ ग्रोथ-ओरिएंटेड दृष्टिकोण अपनाएगा, जिसका उद्देश्य मजबूत होते फंडामेंटल्स, आय में सुधार और भविष्य में संभावित री-रेटिंग का लाभ उठाना है।
बंधन कॉन्ट्रा फंड उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जो पारंपरिक ग्रोथ और वैल्यू निवेश के साथ एक अलग इक्विटी रणनीति अपनाना चाहते हैं।
यह फंड विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जिनका निवेश दृष्टिकोण दीर्घकालिक है और जो बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी निवेश बनाए रखते हुए बदलते फंडामेंटल्स और बाजार की अक्षमताओं (मार्केट इनएफिशिएंसी) से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



