Search
Close this search box.

Mohanlalganj में प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का हुआ सम्मान

Mohanlalganj

Share this post

लखनऊ : Mohanlalganj में प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का हुआ सम्मान . प्रतापगढ़ के दौरे पर जा रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को मोहनलालगंज कस्बे में पाण्डेय कॉम्प्लेक्स पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम् ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और गदा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर नारेबाजी की। डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही मजबूत होता है।

उन्होंने युवाओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा की भूमिका चुनाव के साथ समाज सेवा में भी अहम है।

Mohanlalganj

एकजुटता से ही आगामी चुनावों में बड़ी जीत मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट ऋषि द्विवेदी, सभासद सोनू शर्मा, गिरजा शंकर सिंह, दीपू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]