Search
Close this search box.

Toll Plaza पर एंबुलेंस फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Toll Plaza

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : अहमदपुर Toll Plaza पर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस के रुकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एंबुलेंस 10 से 15 मिनट तक टोल पर फंसी रही, जिससे मरीज की जान खतरे में पड़ गई। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने आपातकालीन वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर बेहतर व्यवस्था की मांग उठानी शुरू कर दी।

हालांकि टोल प्लाजा प्रबंधन ने वायरल दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया है। टोल मैनेजर शैलेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक एंबुलेंस के आगे खड़ी एक इनोवा कार में फास्टैग अथवा तकनीकी दिक्कत आने के कारण कुछ देर के लिए लाइन रुकी थी।

जैसे ही स्थिति स्पष्ट हुई, एंबुलेंस को दूसरी लेन से प्राथमिकता देते हुए करीब तीन से सवा तीन मिनट के भीतर आगे रवाना कर दिया गया।

Toll Plaza

उन्होंने कहा कि 10 से 15 मिनट तक एंबुलेंस फंसे रहने का दावा पूरी तरह अफवाह है। प्रबंधन का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है

ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे किसी भी परिस्थिति में उन्हें बिना किसी बाधा के तत्काल रास्ता मिल सके।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]