मुंबई : All India Ulema Board ने किया ध्वजारोहण . देश की आजादी के 80 वें स्वाधीनता दिवस पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भिंडी बाजार स्थित 60 मस्जिद स्ट्रीट मांडवी पोस्ट ऑफिस के सामने का माहौल देश भक्ति मय हो गया ,
आल इंडिया उलेमा बोर्ड की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी उलेमाओं ने ध्वजा रोहण किया , ध्वजारोहण के अवसर पर मस्जिद स्ट्रीट के वातावरण में देशभक्ति देखी जा सकती थी ,लोगों ने अपने मकानों और दुकानों पर तिरंगा फहराया ,
आल इंडिया उलेमा बोर्ड की ओर से लोगों को तिरंगा distributed किया गया , डोंगरी पुलिस विभाग के ए सी पी तनवीर शेख और जे जे मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रईस शेख ने अपने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थिति लगा कर उलेमाओं की हौसला अफजाई की ,
उन्होंने मुसलमानों की देशभक्ति पर शंका व्यक्त करने वालों पर तमाचा मारते हुए कहा कि मुसलमानों की देश भक्ति पर शक करने वालों को देखना चाहिए मुसलमानों को किसी से देश प्रेम सीखने की जरूरत नहीं है,
देश की आजादी में उलेमाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ,उनकी शहादत को हमेशा याद रक्खा जाएगा , ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुन्ना काज ,बापू आरिफ मेमन ,शकील मनियार,रहीम पटनी,मोहम्मद टाटा , विमल ग्रुप,खातून हाशमी आलिमा , अमना कुरैशी ,फातिमा कुरैशी,कुलसुम कुरैशीऔर मख्सूद शेख के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित थे,
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



