Search
Close this search box.

City Montessori School में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

City Montessori School

Share this post

लखनऊ : City Montessori School में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह . आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर अंतरिक्ष विज्ञान और भारत की उपलब्धियों का जश्न देखने को मिला।

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विज्ञान, शिक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ संवाद किया।

खास बात ये रही कि कार्यक्रम में सीएमएस और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के 500 से अधिक छात्र और शिक्षक शामिल हुए।

समारोह में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता को याद करते हुए भारत के अंतरिक्ष अभियान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम. आर. राघवेंद्र, डायरेक्टर, इसरो बेंगलुरु, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं और उन्हें अंतरिक्ष अन्वेषण की रोमांचक दुनिया से जोड़ते हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रताप सिंह बघेल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को देश के लिए गर्व का विषय बताया और छात्रों में वैज्ञानिक एवं मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।

समारोह में सीएमएस प्रबंधक एवं एमडी प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि समर्पित वैज्ञानिकों और देश की युवा पीढ़ी के प्रयासों ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में पहुंचाया है।

City Montessori School

उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों को विज्ञान, नवाचार और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा रहा इसरो और इसरो से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों के व्याख्यान और छात्रों के साथ संवाद।

छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अभियानों के अनुसंधान, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे और वैज्ञानिकों से सीधे जवाब हासिल किए।

इसके अलावा छात्रों ने क्विज, ड्राइंग और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। यानी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का ये समारोह सिर्फ उपलब्धियों को याद करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लखनऊ के छात्रों के सपनों को अंतरिक्ष की नई उड़ान देने का मंच भी बना।

कुल मिलाकर संदेश साफ है—भारत ने चांद तक अपनी पहुंच बना ली है, अब लक्ष्य अंतरिक्ष की नई सीमाओं को छूना है और इस मिशन की अगली कतार में देश की युवा वैज्ञानिक पीढ़ी तैयार हो रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।