Search
Close this search box.

Medanta Lucknow ने पूरे किए 100 सफल लिवर ट्रांसप्लांट

Medanta Hospital, Lucknow

Share this post

लखनऊ : Medanta Hospital, Lucknow ने 100 सफल लिवर ट्रांसप्लांट पूरे कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

अस्पताल के मुताबिक, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसी एक केंद्र पर यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। अस्पताल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों का प्रत्यारोपण किया गया है।

इनमें तीन वर्ष के बच्चे से लेकर 66 वर्ष तक के मरीज शामिल रहे। लखनऊ के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर और अन्य जिलों से भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचे।

मेदांता के विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर कैंसर, हेपेटाइटिस और गंभीर लिवर फेल्योर के कई मरीजों को प्रत्यारोपण से नया जीवन मिला।

अस्पताल ने यमन के एक मरीज का सफल ट्रांसप्लांट कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। केंद्र में डोनर सर्जरी के लिए रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

Medanta Hospital, Lucknow

अस्पताल के अनुसार, अब तक 17 से अधिक रोबोटिक डोनर सर्जरी पूरी हो चुकी हैं। विशेषज्ञों ने फैटी लिवर, मोटापा, डायबिटीज और अत्यधिक शराब सेवन को लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों के प्रमुख जोखिमों में बताया।

डॉक्टरों ने नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और मधुमेह व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण पर जोर दिया। अस्पताल ने इस उपलब्धि के दौरान अंगदाताओं और उनके परिवारों के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा, जिन्होंने जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का फैसला लिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।