लखनऊ : Varanasi Prayagraj के युवाओं ने सैमसंग चुनौती में बढ़ाया मान उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज और रायबरेली के चार युवा इनोवेटर्स ने सैमसंग सॉल्व फॉर टुमारो के पांचवें संस्करण में राष्ट्रीय टॉप 40 में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
चयनित युवाओं ने दस्तावेजों की समझ, बेहतर आवास व्यवस्था और साइबर सुरक्षा जैसी अलग-अलग समस्याओं पर तकनीक आधारित समाधान तैयार किए हैं।
वाराणसी के 18 वर्षीय अभिनव जायसवाल महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कम साक्षर लोगों के लिए आसान भाषा में समझने योग्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उनका लक्ष्य लोगों को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले जरूरी जानकारी समझने में मदद करना है। प्रयागराज के 19 वर्षीय मोहम्मद सरफराज एआई आधारित आवास डिजाइन समाधान विकसित कर रहे हैं।
उनका प्रोजेक्ट घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संरचनात्मक योजना और पर्याप्त वेंटिलेशन जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखता है।
रायबरेली के अकुल अत्रे और सक्षम श्रेयांस साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े समाधान तलाश रहे हैं। सैमसंग सॉल्व फॉर टुमारो 14 से 22 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित इनोवेशन कार्यक्रम है।
इस बार टॉप 40 में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों की मजबूत भागीदारी सामने आई है। इससे संकेत मिलता है कि देश के छोटे शहरों के युवा भी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक और नवाचार का प्रभावी इस्तेमाल कर रहे हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



