Search
Close this search box.

Eid-e-Milad-un-Nabi की तैयारियों से सजे शहर, बाजारों में रौनक

Eid-e-Milad-un-Nabi

Share this post

अहमदपुर बाराबंकी : पैगंबरे आजम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक तैयारियां तेज हो गई हैं।

मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में घरों और गलियों की सजावट को अंतिम रूप देने में युवा दिन-रात जुटे हैं। वहीं बाजारों में इस्लामी झंडों, झालरों और सजावटी सामान की बिक्री ने भी जोर पकड़ लिया है।

ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मोहल्लों में घरों की साफ-सफाई के साथ ही रंग-बिरंगी झालरों, इस्लामी झंडों और फूल-मालाओं से सजावट की जा रही है।

युवा टोली बनाकर गलियों और प्रमुख स्थानों को आकर्षक रूप देने में जुटी है। रात के समय रोशनी से सजे मकान और गलियां लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।

Eid-e-Milad-un-Nabi

सजावट का सामान बेचने वाली दुकानों पर इस्लामी झंडे, झालरें, फूल-मालाएं और अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

मैन बाजार को भी युवाओं की ओर से विशेष सजावट के जरिए आकर्षक रूप दिया जा रहा है। अहमदपुर कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाता है।

इसे लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जगह-जगह सजावट का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

लोग अपने मकानों को सजाने के साथ ही जुलूस के स्वागत और आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। बताया गया कि 25 अगस्त मंगलवार की रात रोशनी और 26 अगस्त बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा।

Eid-e-Milad-un-Nabi

पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे पर्व की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों और मोहल्लों की रौनक भी बढ़ती जा रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]