Search
Close this search box.

Rickshaw and taxi drivers को मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत

Rickshaw and taxi drivers

Share this post

मुंबई : Rickshaw and taxi drivers के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए अब एक साल का अतिरिक्त समय मिलेगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला घोषित किया। यह मांग नव भारतीय वाहतुक संघ और बीजेपी ट्रांसपोर्ट सेल के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख के नेतृत्व में रिक्शा-टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उठाई थी।

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मराठी भाषा को लेकर हो रही कार्रवाई से कई चालक परेशान और चिंतित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चालकों को मराठी सिखाने के लिए पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं और प्रशिक्षण कक्षाएं भी चल रही हैं।

ऐसे में उन्हें भाषा सीखने के लिए अतिरिक्त समय देना उचित है। हाजी अराफात शेख ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े गैर-मराठी भाषी चालकों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि संगठन विभिन्न इलाकों में मराठी प्रशिक्षण को और व्यापक बनाएगा। चालकों के लिए भाषा संबंधी पुस्तिका और तीन वीडियो भी तैयार किए गए हैं।

Rickshaw and taxi drivers

शेख के मुताबिक, संगठन मराठी के साथ व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता और स्वच्छ मुंबई-स्वच्छ महाराष्ट्र जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दे रहा है।

उन्होंने चालकों से अपील की कि मिली हुई एक साल की अवधि का इस्तेमाल भाषा सीखने में गंभीरता से करें। फैसले के बाद कुर्ला स्थित शेख के कार्यालय के बाहर चालकों ने खुशी मनाई और मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]