कानपुर : UGC-NET में प्रथम प्रयास में सफल हुईं प्रियंका पाल . जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के हिंदी विभाग की पूर्व छात्रा प्रियंका पाल ने प्रथम प्रयास में ही UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रियंका ने जून 2026 में महाविद्यालय से हिंदी विषय में परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इसी सत्र में प्रथम प्रयास में UGC-NET में सफलता हासिल की।
प्रियंका अध्ययन के साथ-साथ ब्लॉग लेखन एवं कविता सृजन में भी सक्रिय हैं। उनकी सफलता पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अलका द्विवेदी ने बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



