Search
Close this search box.

Ed-a-Mamma ने पेश किया बच्चों का नया ऑटम-विंटर कलेक्शन

Ed-a-Mamma

Share this post

लखनऊ : Ed-a-Mamma ने पेश किया बच्चों का नया ऑटम-विंटर कलेक्शन . बच्चों के फैशन में नए रंग और कहानियां जोड़ते हुए अभिनेत्री आलिया भट्ट के ब्रांड एडमम्मा ने ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन वर्ल्ड इज आवर्स पेश किया है।

कलेक्शन में बचपन की जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और रोजमर्रा के अनुभवों को कपड़ों के डिजाइन में उतारा गया है। 0 से 4 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए तैयार रेंज में प्रकृति और जानवरों से प्रेरित प्रिंट प्रमुख हैं।

कपड़ों को छोटे बच्चों की सक्रिय दिनचर्या के अनुरूप बनाया गया है। जॉगर्स में दिए गए सॉफ्ट नी-पैच बच्चों को घुटनों के बल चलने और खेलने के दौरान आराम देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

5 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए कलेक्शन में खेल, एडवेंचर, पुराने दौर की फैशन झलक और उत्सवों के लिए खास स्टाइल शामिल हैं।

Ed-a-Mamma

लड़कियों के परिधानों में ढीले सिल्हूट, बड़े नंबर प्रिंट और मजेदार डिटेल्स नजर आती हैं। वहीं, लड़कों की रेंज में डेनिम, फ्लैनल चेक और रिपर्पज्ड डेनिम को खास जगह मिली है।

आलिया भट्ट के मुताबिक, कलेक्शन बच्चों की सहज जिज्ञासा और दुनिया को देखने के उनके अनोखे नजरिए से प्रेरित है। यह कलेक्शन वेबसाइट और चुनिंदा शहरों के एड-ए-मम्मा स्टोर्स पर उपलब्ध है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]