कोलकाता : TMC और उसका चुनाव चिह्न फ्रीज, दोनों गुटों को झटका . पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और आरक्षित चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है।
आयोग ने फिलहाल दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम और उसके पारंपरिक चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है।
आयोग के अनुसार, दोनों गुट पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं और विवाद का अंतिम निपटारा अभी बाकी है। इसलिए आगामी उपचुनावों के लिए दोनों पक्षों को अलग नाम और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरने की व्यवस्था की गई है।
निर्देश के तहत दोनों गुटों को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अपने पसंदीदा वैकल्पिक नाम और मुक्त चुनाव चिह्न के तीन-तीन विकल्प आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने हैं।
आयोग उपलब्ध विकल्पों में से उपयुक्त नाम और चिह्न आवंटित करेगा। यह व्यवस्था फिलहाल संबंधित उपचुनावों तक लागू रहेगी। यह विवाद पार्टी के भीतर दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के दावे से जुड़ा है।
चुनाव आयोग ने कहा है कि पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम निर्णय के लिए आगे निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचार किया इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल के आगामी उपचुनावों में टीएमसी की पारंपरिक चुनावी पहचान का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। दोनों गुटों को फिलहाल अलग चुनावी नाम और प्रतीक के साथ चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




