मुंबई : Anil Kapoor छोटे पर्दे पर अपने नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर आज रात स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।
इस अनोखे क्विज शो में 100 प्रतियोगी अपनी सामान्य समझ, तर्कशक्ति और बारीकियों को पहचानने की क्षमता के आधार पर मुकाबला करेंगे।
शो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के पास 1 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि जीतने का अवसर रहेगा। इस कार्यक्रम की खासियत यह है
कि दर्शक भी केवल स्क्रीन देखने तक सीमित नहीं रहेंगे। जियोहॉटस्टार के ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के जरिए घर बैठे लोग रियल टाइम में सवालों के जवाब देकर खेल से जुड़ सकेंगे।
इस दौरान स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जैसे पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। शो की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने अपने पुराने दिनों की एक दिलचस्प याद साझा की।
उन्होंने बताया कि तिलक नगर में रहने के दौरान वह दोस्तों के साथ बिना निमंत्रण शादियों में पहुंच जाया करते थे।
अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें खास तौर पर गोल्ड स्पॉट और मैंगोला पीना पसंद था। अनिल कपूर ने अपने इस किस्से को ‘बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना’ कहकर और भी मजेदार बना दिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



