Search
Close this search box.

Swachhta Abhiyan के साथ युवाओं ने रोपे पौधे

Swachhata Abhiyan

Share this post

तिर्वा कन्नौज : Swachhta Abhiyan के साथ युवाओं ने रोपे पौधे . सेवा पखवाड़ा के तहत सुखरानी देवी रामेश्वर दयाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में बुधवार को स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जन-जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इसमें मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों, युवा मंडल सदस्यों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई।

विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। युवाओं को पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Swachhata Abhiyan

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे गए।

प्रधानाचार्य छोटेलाल समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। युगांतर यूथ क्लब, समर्पण युवा मंडल और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज बनाने का संकल्प लिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।