बलरामपुर : Mufti Mohammad Muzammil Akhtar Misbahi बने शहर के मुफ्ती . शहर में धार्मिक मामलों के मार्गदर्शन के लिए नई जिम्मेदारी तय की गई है।
जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही को सर्वसम्मति से शहर मुफ्ती नियुक्त किया गया है।
इसका ऐलान काजी-ए-शहर मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी ने उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में किया। काजी-ए-शहर के आवास पर जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शहर मुफ्ती के नाम को लेकर चर्चा हुई।
मौजूद उलमा की राय और सहमति के बाद मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही के नाम की घोषणा की गई।
बताया गया कि पूर्व शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी के निधन के बाद नई जिम्मेदारी के लिए शहर और आसपास के लोगों तथा उलमा की ओर से चर्चा चल रही थी।
इसी दौरान जामिया अरबिया अनवारुल कुरान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए संस्था से जुड़े योग्य विद्वान को जिम्मेदारी देने का सुझाव सामने आया।
शहर मुफ्ती के तौर पर धार्मिक एवं शरीयत से संबंधित मामलों में लोगों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी होगी। निकाह, तलाक, विरासत, वक्फ और अन्य सामाजिक-धार्मिक विषयों से जुड़े मामलों में शरीयत के अनुरूप सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैठक में जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर शहर के कई उलमा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



