Search
Close this search box.

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह में दवाओं के सुरक्षित उपयोग का दिया संदेश

Pharmacy Education

Share this post

सीतापुर : जे.एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सीतापुर में छठवें फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह रहे। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. भूमीका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फार्माकोविजिलेंस के महत्व पर आधारित भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत कर दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की पहचान, निगरानी एवं उनकी रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट शपथ भी ग्रहण की। डॉ. सुजीत गुप्ता ने कहा कि दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के लिए प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की पहचान, निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रोकथाम आवश्यक है।

Pharmacy Education

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में दवाओं के सुरक्षित उपयोग का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में दवा सुरक्षा एवं फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।