Search
Close this search box.

Seva Sankalp स्व सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा कैंप आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan

Share this post

गुरसहायगंज कन्नौज : Seva Sankalp स्व सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा कैंप आयोजित . नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज परिसर में सेवा संकल्प अभियान और स्व सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा कैंप आयोजित किया गया।

कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार पाठक ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

कैंप में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए विभागवार काउंटर लगाए गए।

राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ओटीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडिंग योजना से जुड़े काउंटरों पर लाभार्थियों ने जानकारी ली। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया।

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों से प्रार्थना पत्र प्राप्त किए तथा योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी।

Seva Sankalp Abhiyan

अधिकारियों के मुताबिक कैंप का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और सरकारी योजनाओं की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कैंप में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]