Search
Close this search box.

Chief Minister ने नारायणी तटबंध कटान का लिया जायजा, राहत तेज।

Chief Minister Yogi Adityanath

Share this post

कुशीनगर : Chief Minister Yogi Adityanath ने मंगलवार को कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नारायणी नदी के तटबंध कटान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने पहले प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद जवही दयाल स्थित पंचायत भवन एवं राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य स्तर से बढ़कर करीब 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया,

Chief Minister Yogi Adityanath

जिससे तटबंध पर दबाव बढ़ा और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन किट की व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक किट में खाद्यान्न और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री शामिल है। राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो, एसडीआरएफ की दो टीमें और पीएसी की फ्लड यूनिट तैनात की गई हैं।

Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाने तथा वहां भोजन, पेयजल और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपदा में जनहानि होने पर प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ देने और आंशिक क्षति पर नियमानुसार सहायता देने के निर्देश दिए गए।

Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने धान, गन्ना और सब्जियों की फसल के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए। साथ ही नारायणी नदी की ड्रेजिंग, चैनलाइजेशन और तटबंधों के स्थायी सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]