Search
Close this search box.

Sankat Ki Is Ghadi में सांसद विधायक जनता के साथ मजबूती से खड़े है।

Flood Affected Families

Share this post

कुशीनगर : Sankat Ki Is Ghadi में सांसद विधायक जनता के साथ मजबूती से खड़े है। . बाढ़ की कठिन परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने एक साथ लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के विधानसभा खड्डा अंतर्गत ग्राम सभा नरकहवा, नगर पंचायत छितौनी के वार्ड संख्या 1 अम्बेडकर नगर (टेंगरहा) एवं पथलेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों को करीब से जाना।

इसी क्रम में सांसद विजय कुमार दूबे के साथ खड्डा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी अंतर्गत वार्ड संख्या 02, 03, 04, 13, 14 एवं 15 में भी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Flood Affected Families

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित कर रही है।

शासन-प्रशासन की पूरी मशीनरी प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटी है। विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में खड्डा की जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही प्राथमिकता है।

प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा और जरूरतों को करीब से जाना गया है। यह समय केवल राहत सामग्री पहुंचाने का नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने का है।

Flood Affected Families

उन्होंने कहा कि आपदा कितनी भी बड़ी हो, खड्डा की जनता के साथ उनका रिश्ता और सेवा का संकल्प उससे भी मजबूत है।

इस अवसर पर नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद, उपजिलाधिकारी खड्डा, पार्टी पदाधिकारीगण, विभागीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]