Search
Close this search box.

7-year-old अनामिका मिश्रा ने 30 किमी मैराथन दौड़ पूरी कर बढ़ाया गोण्डा का गौरव

30 KM Marathon

Share this post

गोंडा : 7-year-old अनामिका मिश्रा ने 30 किमी मैराथन दौड़ पूरी कर बढ़ाया गोण्डा का गौरव . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अनामिका मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा, उम्र लगभग 07 वर्ष, निवासी भीखमपुरवा, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा, ने अदम्य उत्साह के साथ दृढ़ Determined होकर अपने गांव भीखमपुरा इटियाथोक से दौड़ की शुरुआत कर लगभग 30 किलोमीटर की मैराथन यात्रा कर गांधी पार्क, गोण्डा पहुंचकर अपनी दौड़ को पूर्ण कर अपने हौसले एवं प्रतिभा का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर गांधी पार्क पहुंच कर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार द्वारा Girl का उत्साहवर्धन करते हुए धावक अनामिका मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नन्ही बेटी की इस महान उपलब्धि की सराहना की गई।

डीआईजी अशोक कुमार द्वारा बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बालिकाएं इसी प्रकार अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहें तथा अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें।

30 KM Marathon

उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा निखारने में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है

इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा इस अवसर पर बालिका की इस प्रेरणादायी उपलब्धि की उपस्थित आमजनमानस द्वारा भी सराहना की गई।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]