लखनऊ : Rajyapal Anandiben Patel ने लॉन्च किया सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 . उत्तर प्रदेश में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में सैमसंग ने नई पहल शुरू की है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सैमसंग इनोवेशन कैंपस (SIC) 2026 का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 5,000 युवाओं को एआई और जेनरेटिव एआई की उद्योग आधारित ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट एसपी चुन, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी, शिक्षाविदों और करीब 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इससे पहले 29 सितंबर को लखनऊ में भी SIC 2026 की शुरुआत की गई थी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाएगा।
उन्हें हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट, एआई कैपस्टोन प्रोजेक्ट, विशेषज्ञों की मेंटरशिप, सॉफ्ट स्किल्स और डिजाइन थिंकिंग का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य युवाओं को उभरते टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर के लिए तैयार करना और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है।
सैमसंग के अनुसार, यूपी में 2026 के लिए निर्धारित 5,000 युवाओं का लक्ष्य देशभर में 10 राज्यों के 20,000 युवाओं को एआई प्रशिक्षण देने की योजना का 25 प्रतिशत है। कार्यक्रम का संचालन ESSCI और TSSC के सहयोग से किया जा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



