Search
Close this search box.

JVM Alumni Association बैठक में कार्यालय कक्ष और गतिविधियों पर चर्चा

VM Alumni Association

Share this post

रांची : JVM Alumni Association बैठक में कार्यालय कक्ष और गतिविधियों पर चर्चा . जवाहर विद्या मंदिर स्कूल ऑडिटोरियम में जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में प्रथम बैच समेत 30 से अधिक पूर्व छात्र, प्रधानाचार्य बी.एन. झा, मोती सर और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

शशांक, गुरनेक सिंह, पल्लवी सिंह, किरण सिंह, श्रीराम सिंह, प्रकाश कुमार, अमित जैन, आशीष बुधिया, अंशुमान, शशि, मनोज कुमार पांडेय, राहुल दयाल, निखिल सिंह और प्रसून रायपत सहित अन्य एलुम्नी मौजूद रहे।

स्कूल प्रबंधन ने एसोसिएशन को परिसर में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने पर सहमति दी। बैठक में एसोसिएशन के बायलॉज, सदस्यता नियम और खातों व ऑडिट रिपोर्ट को एलुम्नी के साथ साझा करने पर जोर दिया गया।

VM Alumni Association

14 अक्टूबर को होने वाली साइंस एग्जीबिशन के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एलुम्नी के पंजीकरण के लिए कैनोपी लगाने का भी निर्णय लिया गया।

पुराने एलुम्नी डेटा को रिकवर कर मजबूत एलुम्नी बेस तैयार करने, सभी बैचों की भागीदारी बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए समूह व कमेटियां बनाने पर भी चर्चा हुई।

एसोसिएशन हर महीने एलुम्नी गेट-टुगेदर आयोजित करने के साथ विज्ञान, शिक्षा, खेल और ई-वेस्ट कलेक्शन जैसी गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करेगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]