कुशीनगर : Flood के बाद क्षतिग्रस्त सड़क पर मरम्मत, ग्रामीणों को राहत . खड्डा विकासखंड क्षेत्र में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर अस्थायी मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।
खड्डा से तुर्कहा होते हुए शाहपुर नौकाटोला और लक्ष्मीपुर पढ़रहवा को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क तुर्कहा नाला के समीप बाढ़ के पानी से बुरी तरह टूट गई थी।
मार्ग बाधित होने से आसपास के करीब पांच गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को खड्डा बाजार, ब्लॉक कार्यालय और तहसील मुख्यालय जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था।
वहीं, स्कूली वाहनों के गांवों तक नहीं पहुंच पाने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। समस्या को लेकर लक्ष्मीपुर पढ़रहवा के ग्राम प्रधान आनंद चौहान ने खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय से मुलाकात कर मार्ग को जल्द बहाल कराने की मांग की।
विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल सड़क को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद मंगलवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से में राबिस डलवाकर अस्थायी मरम्मत कराई।
रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विधायक ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द स्थायी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




