गोण्डा : Gen-Z बेरोज़गारी आंदोलन की अगली रणनीति पकवान गांव में होगी तैयार . बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर चल रहा बेरोज़गार Gen-Z का ‘घर छोड़ो सत्याग्रह’आंदोलन अब अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।
आंदोलन से जुड़े युवाओं ने आगामी कार्यक्रम को लेकर नई घोषणा की है। इसके तहत बेलसर ब्लॉक के पकवान गांव में युवाओं का बड़ा जमावड़ा आयोजित किया जाएगा।
इस जमावड़े का नेतृत्व बृजेश कुमार मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम में बेरोज़गार युवाओं के साथ सामाजिक चिंतकों और आंदोलन से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति, कार्यक्रमों और आगे की दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के मुताबिक, बेरोज़गारी के सवाल पर युवाओं की आवाज को और मजबूत करने तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रोजगार के अधिकार की मांग को आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
‘घर छोड़ो सत्याग्रह’के माध्यम से बेरोज़गार Gen-Z रोजगार के अवसर, सम्मानजनक जीवन और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है। पकवान गांव में होने वाला यह जमावड़ा आंदोलन की आगामी दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



