Search
Close this search box.

Flood पीड़ितों के लिए टीम लखनऊ सक्रिय, राशन दवा और भोजन की तैयारी

Lucknow Flood Relief

Share this post

लखनऊ : Flood पीड़ितों के लिए टीम लखनऊ सक्रिय, राशन दवा और भोजन की तैयारी . शहर के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए टीम लखनऊ ने राहत अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।

संरक्षक मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अपील पर सक्रिय हुई टीम ने अध्यक्ष मुर्तुजा अली के नेतृत्व में विकास नगर स्थित समाजसेवी शहजादे कलीम के आवास पर बैठक की।

इसके बाद सदस्यों ने प्रभावित इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन, दवाइयां और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

Lucknow Flood Relief

इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत समाजसेवी अमीर खालिद के फैजुल्लागंज स्थित मदरसे में कम्युनिटी किचन शुरू करने की तैयारी है,

जिससे हालात सामान्य होने तक प्रभावित लोगों को भोजन मिल सके। टीम के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने कहा कि संकट की इस घड़ी में शहरवासियों की सहायता करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की। टीम के सदस्यों ने जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।

Lucknow Flood Relief

उल्लेखनीय है कि टीम लखनऊ इससे पहले पंजाब और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री वितरित कर चुकी है। बैठक में पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।