लखनऊ : वैश्विक कपड़ा उद्योग में तकनीकी विकास, आधुनिक मशीनरी और कारोबारी साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिया आईटीएमई 2026 का आयोजन किया जाएगा।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 4 से 9 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगी। इसमें देश–विदेश के निर्माता, इंजीनियर, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को 80 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
आयोजकों के अनुसार, 40 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ 20 प्रदर्शनी श्रेणियों में 3,600 से ज्यादा लाइव मशीन प्रदर्शन किए जाएंगे।
प्रदर्शनी में नई तकनीकों, उत्पादन प्रणालियों और आधुनिक वस्त्र मशीनरी से जुड़ी जानकारियां सामने आएंगी। साथ ही, कारोबारियों को नए बाजार तलाशने, निवेश की संभावनाएं समझने और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सीईओ कॉन्क्लेव, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, उत्पाद लॉन्च और बिजनेस–टू–बिजनेस बैठकें भी आयोजित होंगी।
इन गतिविधियों के जरिए उद्योग की चुनौतियों, भविष्य की जरूरतों और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी। इंडिया आईटीएमई सोसाइटी इंदौर, सूरत और अहमदाबाद में रोड शो तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।
इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक केंद्रों पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कारोबारी इस वैश्विक आयोजन से जुड़ सकें।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।