लखनऊ : Samsung India ने सैमसंग वीक 2026 की शुरुआत कर दी है। इस विशेष शॉपिंग अभियान में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, मॉनिटर और घरेलू उपकरणों की खरीद पर आकर्षक छूट और कैशबैक का लाभ दिया जा रहा है।
ऑफर सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, सैमसंग शॉप ऐप और चुनिंदा विशेष स्टोरों पर उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में 31 से 60 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
इसके अलावा, पात्र उत्पादों और बैंक ऑफर्स के आधार पर ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
इस अभियान में गैलेक्सी एआई, विजन एआई, बेस्पोक एआई और स्मार्टथिंग्स से जुड़े उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 34 प्रतिशत तक की छूट, जबकि टैबलेट और वियरेबल उपकरणों पर 60 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।
लैपटॉप पर भी 31 प्रतिशत तक की बचत का अवसर मिलेगा। टीवी खरीदने वालों को चुनिंदा मॉडलों पर 51 प्रतिशत तक की छूट के साथ अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं।
वहीं, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर पर भी विशेष ऑफर घोषित किए गए हैं। कंपनी कुछ उत्पादों पर अतिरिक्त वारंटी, बैंक छूट, एक्सचेंज बोनस और आसान किस्तों की सुविधा भी दे रही है। ग्राहकों को खरीदारी से पहले संबंधित उत्पाद की शर्तें और ऑफर की पात्रता जांचने की सलाह दी जाती है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।