Search
Close this search box.

Faizullaganj में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई टीम लखनऊ

Lucknow Flood Relief

Share this post

लखनऊ : Faizullaganj में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की परेशानियों को देखते हुए टीम लखनऊ (PECT) ने राहत अभियान चलाकर जरूरतमंदों की सहायता की।

संस्था की ओर से अमीर खालिद के मदरसे में राशन किट वितरित की गईं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई यानी लंगर सेवा भी शुरू की गई।

राहत सामग्री में चावल, दाल, आटा, तेल, मसाले और सब्जियों सहित रोजमर्रा में काम आने वाली आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं।

Lucknow Flood Relief

इस पहल का उद्देश्य बाढ़ के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाना था।

अभियान में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरि महाराज, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से मौलाना मुश्ताक नदवी, मौलाना गुफरान, चारबाग गुरुद्वारे के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, प्रदीप सिंह बब्बू, मुरलीधर आहूजा, रोहित अग्रवाल और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Lucknow Flood Relief

महंत दिव्यागिरि ने कहा कि मुश्किल समय में एक–दूसरे का सहारा बनना ही सबसे बड़ा धर्म है। मुरलीधर आहूजा ने जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व बताया।

वहीं, टीम लखनऊ के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि संकट के समय पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाना संस्था का संकल्प है।

Lucknow Flood Relief

इस अभियान में विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। टीम लखनऊ ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के अधिक लोगों से आगे आने की अपील की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।