Search
Close this search box.

Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

Congress Mallikarjun Kharge

Share this post

कन्नौज : Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में कन्नौज में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए खड़गे के इस्तीफे की मांग उठाई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को अपनी भाषा और अभिव्यक्ति की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्राची गुप्ता ने आरोप लगाया कि पटना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

Congress Mallikarjun Kharge

प्रदर्शन के दौरान शैलेन्द्र द्विवेदी, जीतू तिवारी, अभिषेक पांडे, आशुतोष मिश्रा, राजीव ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, श्याम दुबे, संजीव गुप्ता, संदीप वर्मा, रामबक्स लोधी और दीपशिखा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, कन्नौज में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाल का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने घटना को निंदनीय भी बताया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]