प्रयागराज : Gonda, Bahraich, Shravasti, Balrampur में मोबाइल नेटवर्क की TRAI ने जांच की . उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने स्वतंत्र परीक्षण रिपोर्ट जारी की है।
इस जांच में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, रिलायंस जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन–आइडिया की सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। यह परीक्षण 7 से 10 सितंबर 2026 के बीच कराया गया।
इसमें शहरी इलाकों, प्रमुख राजमार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क की स्थिति, कॉल ड्रॉप, आवाज में रुकावट और इंटरनेट की गुणवत्ता का आकलन किया गया।
जांच के दौरान 367.7 किलोमीटर शहरी मार्गों और 256.2 किलोमीटर राजमार्गों पर नेटवर्क का परीक्षण हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, गोंडा और बहराइच में कमजोर सिग्नल के मामलों में एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर दर्ज किया गया।
बलरामपुर में भी एयरटेल और वोडाफोन–आइडिया के नेटवर्क में कमजोर सिग्नल के नमूने अपेक्षाकृत कम पाए गए। वहीं, बीएसएनएल के नेटवर्क में इन शहरों में सिग्नल संबंधी कमियां अधिक दर्ज हुईं।
कॉल गुणवत्ता के मामले में रिलायंस जियो ने गोंडा, बहराइच और बलरामपुर में शून्य कॉल ड्रॉप दर्ज किए। बीएसएनएल में गोंडा और बहराइच में कॉल कटने की घटनाएं अधिक सामने आईं।
TRAI के मुताबिक, इस रिपोर्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना और दूरसंचार कंपनियों को सेवा गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित करना है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



