Search
Close this search box.

Samsung DOST कार्यक्रम से यूपी के युवा सीख रहे रिटेल कौशल

Samsung DOST Programme

Share this post

लखनऊ : Samsung DOST कार्यक्रम से यूपी के युवा सीख रहे रिटेल कौशल . युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में सैमसंग का ‘दोस्त’ कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस पहल के जरिए उत्तर प्रदेश के युवाओं को रिटेल क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी, संवाद कौशल और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विशेषताओं, बिक्री की तकनीकों, ग्राहक सेवा, बिलिंग और स्टॉक प्रबंधन की जानकारी दी जाती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण के साथ स्टोर पर काम करने का अनुभव भी उनकी सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। गाजियाबाद में अभिषेक कुमार और मयंक कुमार टीवी तथा फ्रीजर की बिक्री से जुड़ी जिम्मेदारियां सीख रहे हैं।

वहीं, लखनऊ में अंजलि शर्मा, नाजमीन, मनीष निषाद और सोनम मिश्रा उत्पादों की जानकारी देने, ग्राहकों की जरूरत समझने और स्टोर संचालन का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

ज्योति सिंह को भी प्रशिक्षण और वरिष्ठ सहयोगियों के मार्गदर्शन से ग्राहकों से बातचीत करने का आत्मविश्वास मिला है।

Samsung DOST Programme

कार्यक्रम से जुड़ी पूजा रावत और नेहा कैरा जैसी प्रतिभागियों के लिए कौशल विकास बेहतर भविष्य और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद से जुड़ा है।

सैमसंग के अनुसार, वर्ष 2026 में इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में 13,000 युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रिटेल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करने पर केंद्रित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।