Search
Close this search box.

IIFA Awards 2026 में धुरंधर का जलवा, रणवीर सिंह ने जीता बड़ा सम्मान

IIFA Awards 2026

Share this post

मुंबई : IIFA Awards 2026 में धुरंधर ने मचाया शानदार धमाल . भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित समारोह 26वें आईफा अवॉर्ड्स 2026 में इस बार फिल्म ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए।

अभिनय से लेकर निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों तक फिल्म का दबदबा देखने को मिला। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त सहित कई कलाकारों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के साथ मौलिक कहानी, पटकथा और संवाद के पुरस्कार मिले। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अक्षय खन्ना को नकारात्मक भूमिका में शानदार अभिनय के लिए चुना गया।

संजय दत्त ने सहायक अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया। वहीं, शाश्वत सचदेव को संगीत निर्देशन के लिए सम्मान मिला। फिल्म ने सिनेमैटोग्राफी, संपादन और साउंड डिजाइन जैसी तकनीकी श्रेणियों में भी पुरस्कार जीते।

फिल्म ‘सैयारा’ ने भी समारोह में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अनीत पड्डा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अहान पांडे को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का सम्मान मिला।

IIFA Awards 2026

‘आजाद’ के लिए राशा थडानी सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री चुनी गईं। संगीत के क्षेत्र में इरशाद कामिल, फहीम अब्दुल्ला और श्रेया घोषाल को सम्मानित किया गया।

‘छावा’ के लिए ए.आर. रहमान को सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार मिला। डिजिटल श्रेणी में ‘बरामूला’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी, जबकि आर्यन खान को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के निर्देशन के लिए सम्मान मिला।

‘पाताल लोक 2’ के जयदीप अहलावत और तिलोत्तमा शोम को अभिनय पुरस्कार दिए गए। आईफा का अगला आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]