कानपुर : Mivi का मास्टरस्ट्रोक, हैदराबाद में 200 करोड़ का नया निवेश . स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड मिवी ने अपने भारतीय कारोबार के दस वर्ष पूरे होने पर हैदराबाद में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है।
कंपनी ने इस अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना पर करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस पहल को देश के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
अविष्कारण इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्थापित इस प्लांट का उद्घाटन तेलंगाना के आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
नई इकाई से घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ भारतीय बाजार में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की उपलब्धता को भी मजबूती मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में प्रतिमाह पांच लाख ईयरबड्स और 75 हजार साउंडबार तैयार किए जा सकेंगे। इस परियोजना से लगभग 2,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।
ऑडियो उत्पादों से शुरुआत करने वाली मिवी अब स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।
कंपनी ने हाल ही में Mivi One 5G स्मार्टफोन के जरिए इस क्षेत्र में कदम रखा है। मिवी की सह-संस्थापक मिधुला देवभक्तुनी और विश्वनाथ कंदुला ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत में तकनीक विकसित करने, स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



