Search
Close this search box.

Women Safety पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल

मुंबई में महिला सुरक्षा को लेकर सांसद वर्षा गायकवाड़ ने रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल

Share this post

मुंबई : Women Safety पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल . मुंबई की लोकल ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

नायगांव रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और हमले के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकल ट्रेनें मुंबईकरों की जीवनरेखा हैं, लेकिन मौजूदा हालात में महिलाओं और आम यात्रियों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।

उन्होंने सवाल किया कि इतनी गंभीर वारदात के दौरान रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कहां थीं। सांसद ने बताया कि हमले में घायल युवती का एक हाथ कोहनी के नीचे से काटना पड़ा।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से पीड़िता को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने, उपचार का पूरा खर्च उठाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

मुंबई में महिला सुरक्षा को लेकर सांसद वर्षा गायकवाड़ ने रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल

गायकवाड़ ने रेलवे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर कई बार बैठकें तथा पत्राचार किए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने सरकार से रेलवे स्टेशनों और लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए कहा कि मुंबईकरों के अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे लगातार उठाए जाते रहेंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]