नई दिल्ली : Syed Shahnawaz Ahmed Qadri की पुस्तकों का दिल्ली में लोकार्पण . भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, क्रांतिकारियों के संघर्ष और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में विशेष साहित्यिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
28 नवंबर 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक सैयद शाहनवाज अहमद कादरी की दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
समारोह में उनकी पुस्तकें ‘बाग़ी हिंदुस्तान और 1857’ तथा उर्दू भाषा में प्रकाशित ‘लहू बोलता भी है’ (द्वितीय संस्करण) पाठकों के सामने प्रस्तुत की जाएंगी।
कार्यक्रम में रघु ठाकुर, संजय सिंह, गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय, समीर अहमद सिद्दीकी, सुरेश खैरनार और जे.एस. कैलासिया सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना भी होगा। इनमें शहीद क़ाज़ी ज़ुल्फ़िक़ार अली के परिजन क़ाज़ी अनवार अहमद, नवाब बांदा के परिजन नवाब शादाब अली बहादुर और शेख़ रज्जब अली के परिजन शेख़ अबुल क़ैस शामिल हैं।
इसके अलावा काकोरी कांड के क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान के परिजन शादाबुल्लाह ख़ान तथा निज़ामुद्दीन क़ाज़ी के परिजन नुरुद्दीन क़ाज़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम साहित्य के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत और शहीदों के योगदान को याद करने का अवसर बनेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





