हरदोई : Congress कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लखनऊ के मुख्यालय पर,संविधान रक्षा मार्च भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) द्वारा संविधान दिवस (26 नवंबर 2026) के अवसर पर आयोजित एक विरोध मार्च और अभियान था। कांग्रेस ने इसे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत निकाला।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह मार्च संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आयोजित किया गया।
पार्टी ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ को लेकर केंद्र सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया गया
इस मौके अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान आदि नेताओं ने सम्बोधित किया,
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से हजरों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



