गोण्डा : CM Yogi Adityanath ने शुक्रवार को गोण्डा स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के 46,800 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री ने चयनित विद्यार्थियों को मंच पर टैबलेट सौंपे और उनके साथ सेल्फी भी ली।
वितरण कार्यक्रम में गोण्डा के 33,200, बहराइच के 7,400, बलरामपुर के 5,100 और श्रावस्ती के 1,100 विद्यार्थियों को डिजिटल डिवाइस प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट महज इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। इसके जरिए युवा घर बैठे दुनिया भर की शैक्षिक सामग्री और तकनीकी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल कर अपनी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए पिछले दस वर्षों में 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।






