लखनऊ : Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने पार्टी के पुराने एवं कर्मठ कार्यकर्ता कय्यूम प्रधान को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी ने कय्यूम प्रधान के पार्टी के प्रति लंबे समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कय्यूम प्रधान हमारे बहुत पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।
इस सम्मान के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कय्यूम प्रधान ने कहा कि हमारे महबूब नेता श्री अखिलेश यादव जी बेहद बड़े दिल वाले हैं। उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को जो मान-सम्मान दिया है,
उसके लिए वे उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। कय्यूम प्रधान ने इस पल को अपने जीवन के लिए अत्यंत गर्व और फक्र की बात बताया। कय्यूम प्रधान के अनुसार, विरोधी दल अक्सर यह दुष्प्रचार करने का प्रयास करते हैं
कि समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज के लोगों को उचित सम्मान नहीं मिलता। कय्यूम प्रधान का मानना है
कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें दिया गया यह सम्मान उन सभी विरोधियों के आरोपों का सीधा जवाब है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और उन्हें साथ लेकर चलना विरोधियों को श्री अखिलेश यादव जी से सीखना चाहिए।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को पार्टी नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
कय्यूम प्रधान के समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए इसे समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन बताया है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



