Search
Close this search box.

Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पहले साल में पार किया 40 लाख यात्रियों का आंकड़ा

Navi Mumbai International Airport

Share this post

नवी मुंबई : Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू करने के एक वर्ष से भी कम समय में 40 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

एयरपोर्ट के तेजी से बढ़ते यात्री यातायात से मुंबई महानगर क्षेत्र में इसकी अहमियत लगातार बढ़ रही है। 25 दिसंबर 2025 को परिचालन शुरू करने वाले इस हवाई अड्डे ने अब तक कुल 41 लाख यात्रियों को सेवाएं दी हैं।

इनमें 40.9 लाख घरेलू और 12,569 अंतरराष्ट्रीय यात्री शामिल हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 20.2 लाख यात्रियों ने यहां आगमन किया, जबकि 20.8 लाख यात्रियों ने प्रस्थान किया।

हवाई अड्डे पर अब तक कुल 31,043 यात्री उड़ानों का संचालन हुआ है। इनमें 30,940 घरेलू और 103 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन कंपनियों में इंडिगो सबसे आगे रही, जिसने 24,777 उड़ानों का संचालन किया। इसके अलावा अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाई91 और स्टार एयर ने भी सेवाएं दीं।

यात्री सेवाओं के साथ एयरपोर्ट का कार्गो कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 15 नवंबर तक यहां 40,868 मीट्रिक टन माल की आवाजाही दर्ज की गई।

Navi Mumbai International Airport

इसमें अंतरराष्ट्रीय कार्गो की हिस्सेदारी 31,652 मीट्रिक टन रही। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, यह उपलब्धि यात्रियों और एयरलाइन साझेदारों के भरोसे को दर्शाती है।

आने वाले समय में एनएमआईए के मुंबई महानगर क्षेत्र के विमानन और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]