Search
Close this search box.

हिंदी दिवस 2024: साहित्य को बढ़ावा देने वाले प्रतियोगी विजेता हुए सम्मानित, हिंदी साहित्य और कविताओं की महत्ता पर विचार

hindi diwas 2024 hindi saptahn samaroh prayagraj

Share this post

हिंदी दिवस 2024 पर साहित्य को बढ़ावा देने वाले प्रतियोगियों का सम्मान हुआ। जानें हिंदी साहित्य और कविताओं का महत्व और इस अवसर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में।

द स्वार्ड ऑफ इंडिया
ब्यूरो हकीम ए ए हाशमी

प्रयागराज । हिंदी सप्ताह समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

कल हिंदी सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में भव्य तरीके से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार राय, संयुक्त आयुक्त, आयकर विभाग, प्रयागराज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर शिव कुमार राय ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी मूल चीजों को साथ लेकर आगे बढ़ाना होगा। दूसरी भाषा का ज्ञान कोई बुराई नहीं है, उसका इस्तेमाल एक औजार की तरह करने के लिए जानना भी चाहिए।हिंदी हमारी मूल है तथा हमारी स्वभाविक भाषा है।

वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा हमें हिंदी बोलते हुए गर्व होना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को हिंदी अवश्य पढ़ाएं। यह कार्यक्रम हिंदी भाषा के प्रति समर्पण और सम्मान को प्रदर्शित करता है, और हमें आशा है कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

साहित्य हिंदी दिवस 2024: को बढ़ावा देने वाले प्रतियोगी विजेता हुए सम्मानित, हिंदी साहित्य और कविताओं की महत्ता पर विचार
साहित्य हिंदी दिवस 2024: को बढ़ावा देने वाले प्रतियोगी विजेता हुए सम्मानित, हिंदी साहित्य और कविताओं की महत्ता पर विचार

प्रसिद्ध कवि मकदूम फूलपुरी ने अपनी कविताओं से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी पंक्तियां रही सद्भाव के दीप जलाते रहेंगें। हिंदी को मन से मनाते रहेंगें। यह मन से ठान लिया कि इंग्लिश के साथ बच्चों को हिंदी पढ़ाते रहेंगें। प्रज्ञा मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक तिवारी व संतोष कुमार शुक्ल ने अपनी रचनाएं पढ़ी।

प्रतियोगिताओं में कविता पाठ, निबंध लेखन, और भाषण प्रतियोगिता शामिल थीं, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आपकी मेहनत और लगन ही भविष्य की नींव रखती है।”

कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया तथा अरविन्द चौहान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, एम.डी.मिश्र, ए.पी. राजेन्द्रन, संजय भंडारी, पी.के.सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक अरवेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर , इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, रजनीश कुमार मिश्र, अभय कुमार यादव ,सी बी सिंह तथा बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हिंदी सप्ताह के दौरान विभिन्न समूहों के लिए नारा,निबंध, हस्तलेखन, अंताक्षरी व काव्य पाठ प्रतियोगिताएं समपन्न हुई, 

जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार विजेताओं के नाम निम्नलिखित है

ओम बाल विद्या मंदिर (काव्य पाठ)
1. यथार्थ सिंह
2. आरूषि मिश्रा
3. वृद्धि सिंह
4. जेनी मनोज कुमार
निबंध प्रतियोगिता
कर्मचारी वर्ग (विषयः पर्यावरण और हमारा भविष्य)
1. संतोष कुमार शुक्ल
2. नीतू सिंह
3. श्यामलाल
4. जे.एस. द्विवेदी
हस्तलेखन प्रतियोगिता (महिला वर्ग)
1. वंदना पाण्डेय
2. मधु श्रीवास्तव
3. सीमा असाटिया वर्मा
4. वंदना शर्मा
काव्य पाठ
बालक एवं बालिका वर्ग
1. ख्याति सिंह
2. संस्कृति तिवारी
3. आकृति तिवारी
4. यशिता शर्मा
महिला वर्ग
1. प्रज्ञा मिश्रा
2. आशा त्रिपाठी
3. आभा दुबे
4. श्रद्धा पाण्डेय
कर्मचारी वर्ग
1. अजय कुमार मिश्र
2. लोकेन्द्र प्रताप सिंह
3. अशोक तिवारी
4. संतोष कुमार शुक्ल
नारा प्रतियोगिता
महिला वर्ग
1. मधु श्रीवास्तव
2. मालती तिवारी
3. प्रतिभा यादव
4. शालिनी
आश्रित पुत्र/पुत्री
1. अनन्या श्रीवास्तव
2. प्रिया राज
3. अनुश्री यादव
4. वंशिका शुक्ला
अंताक्षरी (महिला वर्ग)
1. आशा त्रिपाठी, सविता द्विवेदी, शालिनी जौहरी, वंदना पाण्डेय
2. पूनम शर्मा, मंजू सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, सुप्रिया शर्मा
3. मधु श्रीवास्तव, वंदना वर्मा, रिंकू भारती, श्वेता अवस्थी
3. रेनू सिंह, सीमा सिंह, ऋचासूद, विभा शाही ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]