तौफीक अहमद
द स्वॉर्ड ऑफ़ इंडिया
बाराबंकी । गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा 1978 से आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 02 अक्तूबर को शाम 5 बजे गांधी भवन में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें प्रख्यात शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी (भोपाल), कुंवर जावेद (बदायूं), जमील खैराबादी (सीतापुर), फैज़ ख़ुमार बाराबंकवी, सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून), कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘धीरू भाई’, बलराम सिंह, असद उमर ‘असद’, जितेंद्र श्रीवास्तव जैसे अन्य नामचीन कवि और शायर अपनी रचनाओं से आयोजन में समां बांधेंगे।
इससे पहले सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 25 विभूतियों को सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष मो. उमैर किदवई ने दी।
श्री किदवई ने बताया कि 02 अक्टूबर की सुबह 8 बजे गांधी भवन से पटेल प्रतिमा तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तदोपरान्त बालाजी का बचपन के बच्चों द्वारा गांधी भजन का आयेाजन होगा।
प्रातः 9ः30 बजे गांधी भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप द्वारा झंडारोहण होगा। फिर पूर्व आई.जी राजेश कुमार पाण्डेय चरखा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तदोपरान्त गांधी जीवन दर्शन पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।