शाहगंज, जौनपुर : R K Institute Of Nursing And Paramedical Sciences Shahganj में प्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए यादगार अवसर बन गया जिसमें नवागत छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर जे पी दुबे एवं श्रीमती उषा दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने नवागत छात्र-छात्राओं को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।
डॉ जेपी दुबे ने कहा कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल केवल एक पैसा नहीं है बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र मार्ग है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे डांस गायन रंगोली और कुछ शैक्षिक खेल भी प्रस्तुत किए गए।
मिस फ्रेशर एवं मिस्टर प्रेशर का चयन भी किया गया। इस अवसर पर आरके हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉक्टर सुनील दुबे डॉक्टर विकास दुबे डॉक्टर नीतू दुबे सुप्रिया दुबे डॉक्टर पल्लवी दुबे डॉक्टर ऋषभ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
संस्थान के प्राचार्य श्रीजीव कृष्णन कुट्टी, उपप्राचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश अस्थाना द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के समापन में डॉक्टर जेपी दुबे द्वारा यह बताया गया कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल एक ऐसा जुनून है,
जो समाज को सेवा का भाव सिखाता है जो व्यक्ति दूसरों की जान बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, वही सही मायने में मानवता की परिभाषा को परिभाषित करते हैं।
नर्स वह स्तंभ होती है जो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का भार अपने ऊपर रखती हैं और इसे मजबूती प्रदान करती है।संचालन प्रतिमा , संजना, सीनत, ने सयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं जैसे डॉ विपिन कुमार यादव, डॉक्टर वसीम अहमद, मंजूषा मधु, गीता राव, आशीष यादव, निशा शर्मा, काजल पल, प्रियंका पाल, सोनम, रचना पाल, उमा, आतिफ, संदीप संतोष आदि सभी ने नवागत बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।