Search
Close this search box.

Anusuchit Jaat आरक्षण बचाने मुलुंड में निकला विशाल मार्च

Scheduled Caste

Share this post

मुंबई : Anusuchit Jaat आरक्षण के उपवर्गीकरण का विरोध करते हुए मंगलवार को मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।

आरक्षण उपवर्गीकरण विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की।

विरोध मार्च डंपिंग रोड स्थित बुद्ध विहार से शुरू होकर एम.जी. रोड होते हुए मुलुंड रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारे लगाए और आरक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार के विभाजन का विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई पर भी नाराजगी व्यक्त की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति आरक्षण का उपवर्गीकरण सामाजिक एकता और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है।

Scheduled Caste

उन्होंने सरकार से सभी पक्षों से संवाद कर निर्णय लेने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने मुलुंड तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरक्षण उपवर्गीकरण संबंधी मांगों के साथ सरकारी मराठी विद्यालयों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]