Search
Close this search box.

Goyal Campus में नारी स्वास्थ्य जागरूकता को निकली विशाल रैली

Goyal Campus

Share this post

लखनऊ : Goyal आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अनौराकलां में महिला स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभियान “आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ” और “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान नारी आरोग्य विषय पर विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी और उपाध्यक्ष खुशबू त्रिवेदी ने महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कॉलेज की छात्राओं के लिए पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने महिला स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि बेहतर दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य देखभाल महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर गोयल कैम्पस में चिकित्सा शिक्षकों और विद्यार्थियों की विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।

Goyal Campus

छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। नाटक में एचपीवी वायरस से बचाव और समय पर टीकाकरण कराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रोफेसर अविनाश चंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। रैली और जागरूकता अभियान में कॉलेज के शिक्षकों, डॉक्टरों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]