मुंबई : Kurla पश्चिम न्यू मिल रोड पर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एल वार्ड कार्यालय पहुंचे और अवैध फेरीवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बढ़ते दबाव के बाद बीएमसी ने इलाके में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे आकाश सिंह (30 )अपने पिता के साथ बुलेट बाइक से हलाव पुल के पास एक सैलून में बाल कटवाने गया था।
सैलून के बाहर एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल इस तरह खड़ी कर रखी थी कि आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर आकाश ने बाइक हटाने को कहा, जिससे नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आकाश ने अपने छोटे भाई असीम सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया।
इसी दौरान आरोपी ने भी फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में पांच लोग मौके पर पहुंचे और आकाश तथा उसके भाई असीम पर बेल्ट से हमला कर दिया।
सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। आकाश के पिता कौशलेन्द्र सिंह हमलावरों से गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी रुकने को तैयार नहीं थे।

इस मामले में कुर्ला पुलिस ने जलील शेख, शरान, इसाक, शानू अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
सूत्रों के अनुसार, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




