कुशीनगर : शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निेवेश कटियार, एवं पुलिस उपाधीक्षक
(नोडल A.H.T.) डॉ0 अजय कुमार सिंह के निर्देशन में थाना A.H.T., कुशीनगर द्वारा प्रभावी Proceeding की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री राम चंद्र राम के नेतृत्व में , का0 मुकेश कुमार यादव, बाल श्रम अधिकारी व A.H.T. टीम ने थाना नेबुआ नौरंगिया व थाना खड्डा क्षेत्र में Joint अभियान चलाया।
इस दौरान 06 बाल श्रमिक मिले जिन्हे रेस्क्यू कर कार्य मुक्त कराया गया, जिसमें 04 कार्य सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम निषेध अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी।

कुशीनगर पुलिस द्वारा बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




